Monday, April 16, 2012

Day 31


बधाई विधी! आज आपने एक महीना पूरा कर लिया!



विधी को आज झूले पर पहली बार झुलाने का कार्यक्रम है| अभी तक वह पलंग पर ही मम्मी के साथ सो रही थी| फोटो आते ही डालता हूँ| और हाँ, रानी के नाख़ून भी काफी बढ़ने लगे हैं अब, एक-आध दिन में काटने पढेंगे| कान छिदाई की भी बातें हो रही है घर में| कितना कुछ है...

Thursday, April 12, 2012

Day 27


आज विधी को उसकी मम्मी और उसके पापा के ऑफिस के स्वास्थ बीमे में जोड़ दिया गया है| उसके जन्म पंजीकरण के लिए भी निवेदन किया है पर अभी तक बना नहीं है| सुनाने में आया है की बेटू अब थोड़ा खिसकने की कोशिश करने लगी है और तकिये पर से थोड़ा फिसलती है|

Wednesday, April 4, 2012

Day 19


सुनने में आया है कि आजकल विधी को गाने सुनने का बढ़ा शौक लगा है! रेडिओ पर कभी-कभार गाने सुनकर चुप भी हो जाती है हाँलाकि ये ज्यादा देर नही रहता और रोना या सोना होता ही है। अंगड़ाई भी लेने लगी है अभी तो हमारी रानी।

Saturday, March 31, 2012

Day 15


आज नवरात्रा की अष्टमी थी और ऐसा रिवाज है कि आज के दिन नवजात का पहला भोज होता है। विधी तो मात्र 15 दिन की है आज इसलिये वह ज्यादा खाने की स्थिती में नही थी पर फिर भी उसे खीर के दूध की आधी चम्मच चखाई गई। पूजा के बीच में तो छोटी सो ही गई इसलिये बिचारी को उठाकर खिलाना पढ़ा।

Saturday, March 24, 2012

Day 8

आज विधी और उसकी मम्मी के लिये मालिश करने वाली बुलाई है। आज उसकी पहली मालिश हुई उनके हाथों।

उसकी बची खुची नाल की नली (Umbilical Cord) भी आज सूख कर गिर गई।

Friday, March 23, 2012

Day 7

आज विधी का पहला दिन था अपने नाना-नानी के घर। उसकी दादी ने उसकी जमकर मालिश की और पहली बार उसका पानी से नहाना हुआ। गुड़िया काफी बहादुर लगती और ज्यादा नही रोई। आज उसके पहली बार सूर्य देव के दर्शन भी हुऐ।

Thursday, March 22, 2012

Day 6

विधी के शरीर की शक्ति बढ़ती जा रही है। शुरू से ही वर रोते समय अपने पैर पटक सकती थी पर आज तो अपने हाथ भी चलाऐ! अब रोते समय वो हाथ और पैर दोनो फैंकती है। कपड़े पहनाना अब ज्यादा मुश्किल होने वाला है!

आज उसे पहली बार होस्पीटल से घर भी लाऐ।

Wednesday, March 21, 2012

Day 5


आज गुड़िया के नाम के बारे में बहुत बहस हुई। जन्मनाम तो पंडितजी ने ’फ’ अक्षर पर निकाला और उस पर तो ढंग का कोई भारतीय नाम नही है, इसलिये हमने बिना अक्षर प्रतिबंध के नाम पर चर्चा की। लगभघ सभी को “वेदिका” अच्छा लग रहा है हांलाकि लोगो का कहना कि ’व’ बहुत ही अंत का वर्ण है। हमे ’विधी’ नाम भी पसंद आया इसलिये हमने उसका घर का नाम ’विधी’ रखने का सोचा है। वैसे जबतक नाम पंजीकरण नही होता तब तक तो विकल्प उपलब्ध है पर अभी के लिये उसका नाम वेदिका उर्फ़ विधी ही रहेगा।

आज विधी को बी.सी.जी. का टीका और हैपाटाईटिस बी. और पोलियो की प्रथम खुराक दी गई। बेटी बहुत ही बहादुर निकली! सुई चुभने की देरी भर रोई और एक मिनिट में फिर से नींद में। रात भी बिना किसी बुखार के बीती।

Indian Passport Renewal from USA - A Step by Step Guide [Feb-2026]

This post is intended as working guide for renewing Indian Passport while you are overseas. I had relied extensively on NRI sub-reddit , bes...